Haryana News: गुरुग्राम जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। अपराध शाखा फर्रुखनगर ने हेरोइन सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 15 ग्राम हेरोइन बरामदगी के एक पुराने मामले की तफ्तीश के दौरान की गई है।

पुलिस के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 को अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम ने खोड रोड, गुरुग्राम के पास से माजिद उर्फ टेंपू, निवासी पटौदी, जिला गुरुग्राम को 15 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। इस मामले में थाना पटौदी में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

सप्लाई करने वाला आरोपी भी काबू

मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई से जुड़े मुख्य आरोपी की पहचान की। पुलिस टीम ने आज उसे खोड रोड, पटौदी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संजय उर्फ बंदर, निवासी जेजे कॉलोनी, गुरुग्राम के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 1,000 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी केवल एक कड़ी है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की खेप कहां से आ रही थी और किन-किन लोगों तक पहुंचाई जा रही थी।

कोर्ट में पेश, नेटवर्क की जांच जारी

गिरफ्तार आरोपी संजय उर्फ बंदर को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

Gurugram Police ने दोहराया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *