Haryana News: रेवाड़ी जिले के Dharuhera में शुक्रवार देर शाम उस वक्त हलचल मच गई, जब शनि मंदिर के पास एक युवती को संदिग्ध हालात में घूमते देखा गया। आसपास के दुकानदारों को उसकी स्थिति असामान्य लगी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में लिया और उससे पूछताछ की। शुरुआती बातचीत में युवती घबराई हुई और मानसिक रूप से परेशान नजर आई।
मां से संपर्क, लेकिन आने से किया इनकार
पुलिस पूछताछ के दौरान युवती से उसकी मां का मोबाइल नंबर मिला। पुलिस ने फोन पर मां को बेटी मिलने की जानकारी दी और धारूहेड़ा आने को कहा। लेकिन मां ने साफ शब्दों में कहा कि वह धारूहेड़ा नहीं आ सकती और पुलिस ही युवती को उनके पास छोड़ जाए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बातचीत के दौरान मां ने यह भी कहा कि युवती पहले भी परिवार को परेशान करती रही है।
प्रेम विवाह के बाद बदली जिंदगी
पुलिस जांच में सामने आया कि 27 वर्षीय युवती गुरुग्राम के एक गांव की रहने वाली है। उसने इसी साल 22 जुलाई को परिवार की मर्जी के खिलाफ एक युवक से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह को लेकर परिजन नाराज चल रहे थे।
कुछ समय बाद युवक ने युवती को छोड़ दिया, जिसके बाद वह मानसिक रूप से टूट गई। इसी तनाव के बीच वह करीब तीन महीने पहले घर से निकल गई थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था।
पुलिस ने परिवार तक पहुंचाया
मां के धारूहेड़ा आने से इनकार करने के बाद पुलिस ने युवती को सरकारी वाहन से गुरुग्राम स्थित उसके परिजनों के पास पहुंचाया।
इस संबंध में Kashmir Singh ने बताया कि पहले परिवार से फोन पर संपर्क किया गया था। जब परिजनों ने आने से इनकार कर दिया, तो युवती की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे पुलिस वाहन से घर तक छोड़ दिया गया। परिवार ने भी बताया कि प्रेमी द्वारा छोड़े जाने के बाद युवती मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।
