लाइवकॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा हिरासत में
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा हिरासत में में लिया गया है और आपको बता दें की दिल्ली पुलिस की तरफ से कनाट प्लेस पहुंचे लोगों से इलाके को खली करने का आदेश जारी किया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा हिरासत में
विज्ञापन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा हिरासत में में लिया गया है और आपको बता दें की दिल्ली पुलिस की तरफ से कनाट प्लेस पहुंचे लोगों से इलाके को खली करने का आदेश जारी किया है। पुलिस के जवान लोगों से अपील कर रहे है की इलाके को जल्द से जल्द खाली कर दिया जाये।
आपको बता दें की कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन स्थल जाने के लिए घर से बाहर निकले ही थे की पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की गाड़ी को भी रोकने की कोशिश की। नई दिल्ली इलाके और कनॉट प्लेस में BNSS की धारा 163 लागू है जिसके चलते चार या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है। इसके अलावा नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने 16 और 17 अक्टूबर 2026 को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को आम जनता के लिए बंद कर दिया है। प्रदर्शन के चलते कनॉट प्लेस, पालिका बाजार और आसपास के इलाकों में 6,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है जिसमें दिल्ली पुलिस और CRPF के जवान शामिल हैं।
लाइव2 अपडेटअपडेट
2 घंटे पहले
CJP Tiranga March Live: दिल्ली पुलिस ने करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
CJP के दिल्ली के कनाट प्लेस में चल रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लोगों को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार खबर आ रही है की पुलिस ने अभी तक प्रदर्शन कर रहे 150 लोगों को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों में भरना शुरू कर दिया है।
Vinod Yadav
2 घंटे पहले
CJP Tiranga March Live: प्रदर्शन करने वाले लोगों से दिल्ली पुलिस ने अपील की है - प्रदर्शन में तैनात पुलिसकर्मियों की निजी जानकारी शेयर न करें
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तस्वीरें, वीडियो और निजी जानकारी साझा करने को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के PRO और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स पर पुलिसकर्मियों के पूरे नाम और घर के पते जैसी निजी जानकारियां साझा की जा रही हैं, जो गैर-कानूनी है।
राजीव रंजन ने लोगों से ऐसी गतिविधियों से दूर रहने और सभी की निजता का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की निजी जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा नहीं की जानी चाहिए।
पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों से जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने को कहा गया है।
पुलिस की अपील का मुख्य जोर पुलिसकर्मियों की निजी जानकारी, खासकर उनके आवासीय पते जैसी संवेदनशील जानकारी को सार्वजनिक करने से बचने पर है।