‘धुरंधर’ के ट्रेलर ने मचाई धूम: रणवीर सिंह की फीस, लग्जरी लाइफ और फिल्म की खास बातें
Dhurandhar Movie Trailer - रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर है। आइए जानते हैं फिल्म और रणवीर की कमाई से जुड़ी पूरी डिटेल।
‘धुरंधर’ को ब्लॉकबस्टर बना सकते हैं ये 5 फैक्टर
- इंटेंस ट्रेलर और रियलस्टिक थीम
- मजबूत स्टारकास्ट
- रहस्य से भरा प्लॉट
- हाईवोल्टेज एक्शन
- रणवीर की कमबैक एनर्जी
Dhurandhar Movie Trailer: बॉलीवुड के एनर्जी बम रणवीर सिंह फिर धमाल मचाने आ रहे हैं! मंगलवार को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर का ट्रेलर रिलीज हो गया और सोशल मीडिया पर तो जैसे आग लग गई है। 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म का ट्रेलर देखकर साफ लग रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचने वाला है। उरी फेम डायरेक्टर आदित्य धर की ये फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है और इसमें रणवीर के साथ आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज नजर आने वाले हैं।
ट्रेलर में दिखा नेगेटिव शेड्स का जलवा, रणवीर ने भी मारी एंट्री
ट्रेलर की सबसे खास बात ये है कि इसमें रणवीर सिंह से ज्यादा फोकस विलेन कैरेक्टर्स पर है। अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना को इतने खतरनाक अंदाज में पेश किया गया है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं। संजय दत्त और आर माधवन की झलक भी कमाल की है। रणवीर तो लास्ट में आते हैं, लेकिन उनकी एंट्री देखते ही बनती है। ट्रेलर में स्टोरी का सिर्फ 50 फीसदी ही खुला है, बाकी रहस्य सिनेमाघर में खुलेगा – यही बात दर्शकों को थिएटर तक खींचकर लाएगी। Dhurandhar Movie Trailer
भारत-पाक टेंशन वाली कहानी फिर मचाएगी धूम?
हिंदी सिनेमा में भारत-पाकिस्तान की टेंशन वाली फिल्में हमेशा हिट होती आई हैं। उरी, केसरी, बॉर्डर जैसी फिल्मों ने ये साबित भी किया है। धुरंधर भी उसी जॉनर की लग रही है। ट्रेलर में भारी एक्शन, खून-खराबा और हाई वोल्टेज ड्रामा है। लग रहा है फिल्म को A सर्टिफिकेट मिलेगा और एनिमल, KGF, मार्को की तरह ये भी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। Dhurandhar Movie Trailer
रणवीर की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश!
सूत्रों के मुताबिक धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने 20 से 50 करोड़ रुपये तक फीस ली है। जी हां, इतनी मोटी रकम! आज के समय में रणवीर बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर्स में शुमार हैं। एक फिल्म के लिए वो 30-50 करोड़ तक चार्ज करते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट से तो कमाल ही कर रहे हैं – मेक माय ट्रिप, चिंग्स, बिंगो, निविया जैसे ब्रांड्स हर डील में 3-5 करोड़ लुटाते हैं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालने के 80 लाख तक मिल जाते हैं। Dhurandhar Movie Trailer
लग्जरी किंग हैं रणवीर भाई!
पैसे की बात आए तो रणवीर की लाइफस्टाइल भी कम नहीं। मुंबई के वर्ली में 40 करोड़ का सी-फेसिंग 5 BHK, बांद्रा में 119 करोड़ का क्वाड्रुप्लेक्स, प्रभादेवी में 16 करोड़ का 4 BHK और अलीबाग में 22 करोड़ का विला! गाड़ियों का तो कहना ही क्या – लैंबॉर्गिनी, एस्टन मार्टिन, रेंज रोवर, मर्सिडीज जैसी 15 करोड़ से ज्यादा की गाड़ियां। विंटेज बाइक भी है और 80 लाख की वैनिटी वैन भी। घड़ियां, कपड़े, सब कुछ टॉप क्लास! Dhurandhar Movie Trailer
2 साल बाद बड़े पर्दे पर रणवीर का धमाका
सिंघम अगेन के बाद रणवीर फैंस को बड़े पर्दे पर अकेले लीड करते करीब 2 साल बाद दिखेंगे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद ये उनकी पहली सोलो लीड फिल्म है। फैंस का गुस्सा भी था कि भाई कहां गायब हो? अब धुरंधर के साथ वो जबरदस्त कमबैक कर रहे हैं। ट्रेलर को देखकर तो लग रहा है 5 दिसंबर को थिएटर फुल होने वाले हैं। Dhurandhar Movie Trailer
तो तैयार हो जाइए, क्योंकि धुरंधर आने वाली है तूफान बनकर! ट्रेलर आपने देखा या नहीं? कमेंट में बताइए कितने नंबर दे रहे हैं 10 में से?
About The Author
विराट भारत एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है जो भारत के हर कोने से लेकर दुनिया भर तक की सटीक, ताज़ा और भरोसेमंद खबरें आम भाषा में आप तक पहुँचाता है। हमारा मकसद सि़र्फ़ खबर देना नहीं, बल्कि सच को सरलता से समझाना और समाज में जागरूकता लाना है।
.png)