बड़ी खबर: इस रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 7 पैसेंजर ट्रेनें फरवरी 2026 तक रहेंगी रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के जाखल स्टेशन से गुजरने वाली 7 पैसेंजर ट्रेनें 1 दिसंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक रद्द रहेंगी। रेलवे ने यह कदम लुधियाना स्टेशन पर जारी निर्माण कार्य के कारण उठाया है।
- रेलवे ने 7 पैसेंजर ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द कीं।
- निर्णय लुधियाना स्टेशन के प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के चलते लिया गया।
- 1 दिसंबर से 23 फरवरी 2026 तक रहेंगी ट्रेने बंद।।
- यात्री जाखल जंक्शन पर सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।
- रेलवे ने यात्रियों को पहले से जानकारी लेने की सलाह दी।
Haryana Train News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के जाखल रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सात पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे विभाग ने अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। रेलवे की ओर से यह फैसला लुधियाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से लिया गया है।
कब से कब तक रहेंगी ट्रेनें रद्द
रेलवे ने बताया कि ये सभी ट्रेनें 1 दिसंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक बंद रहेंगी। इस अवधि में यात्रियों को इन ट्रेनों की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
किन ट्रेनों को किया गया रद्द
रद्द की गई ट्रेनें इस प्रकार हैं:
- गाड़ी संख्या 54603 (हिसार से लुधियाना)
- गाड़ी संख्या 54604 (लुधियाना से चूरू)
- गाड़ी संख्या 54053 (जाखल से लुधियाना)
- गाड़ी संख्या 54054 (लुधियाना से जाखल)
- गाड़ी संख्या 54605 (चूरू से लुधियाना)
- गाड़ी संख्या 54606 (लुधियाना से हिसार)
- गाड़ी संख्या 54635 (हिसार से लुधियाना)
यात्रियों को होगी परेशानी
जाखल रेलवे स्टेशन उत्तर भारत का अहम जंक्शन माना जाता है। हर दिन सैकड़ों यात्री यहां से ट्रेनें बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। हिसार-लुधियाना रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों के रद्द होने से आम लोगों की रोजमर्रा की यात्रा प्रभावित होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन शेड्यूल की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन से लेकर ही सफर की योजना बनाएं।
About The Author
हरियाणा की खबरों की ‘मास्टरकी’ सलोनी यादव | 8 साल से जमीनी हकीकत को बेबाकी से आपके सामने ला रही हूँ। न खौफ, न खफा… बस सच, तथ्य और थोड़ा सा हरियाणवी तड़का! जो दिखता है वो बताती हूँ, जो छुपाया जाता है वो खोज निकालती हूँ। हरियाणा की धड़कन से सीधी कनेक्टेड पत्रकार।
.png)