Train Update: रेल में सफर करने वालों के लिए जरूरी सूचना! 17 से 24 नवंबर तक ये आठ ट्रेनें रद्द

उत्तर पश्चिम रेलवे ने बताया कि राजस्थान के चुरू-सादुलपुर रेलखंड पर सब-वे निर्माण कार्य के चलते 17 से 24 नवंबर तक 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इन कार्यों के कारण हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को दिक्कत हो सकती है।

Train Update: रेल में सफर करने वालों के लिए जरूरी सूचना! 17 से 24 नवंबर तक ये आठ ट्रेनें रद्द

राजस्थान के चुरू-सादुलपुर रेलखंड पर अस्लु, दूधवाखारा और सिरसला स्टेशनों पर चल रहे सब-वे निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, 17 से 24 नवंबर तक रेल सेवाएं रद्द रहेंगी ताकि निर्माण कार्य सुरक्षित रूप से पूरा किया जा सके।

आपको बता दें कि इस निर्माण ब्लॉक के कारण हरियाणा के हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी और फतेहाबाद के यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होगी। रेलवे ने यात्रियों से वैकल्पिक यात्रा योजनाएं बनाने की अपील की है।

कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

  1. गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर-हिसार रेलसेवा 17 से 24 नवंबर, 3 से 10 दिसंबर और 19 से 24 दिसंबर तक रतनगढ़ तक ही चलेगी।
  2. गाड़ी संख्या 14898 हिसार-बीकानेर रेलसेवा 18 से 25 नवंबर, 4 से 11 दिसंबर और 20 से 25 दिसंबर तक हिसार की जगह रतनगढ़ से शुरू होगी।
  3. गाड़ी संख्या 54604 लुधियाना-चूरू रेलसेवा इन्हीं तारीखों पर हिसार तक सीमित रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या 54605 चूरू-लुधियाना रेलसेवा 18 नवंबर से 25 नवंबर तक चूरू की बजाय हिसार से चलेगी।
  5. गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा 18 से 25 नवंबर और 4 से 11 दिसंबर तक सादुलपुर तक ही चलेगी।
  6. गाड़ी संख्या 54790 बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा इन ही तारीखों पर बीकानेर की जगह सादुलपुर से चलेगी।
  7. गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार रेलसेवा 18 से 25 नवंबर और 3 से 10 दिसंबर तक चूरू तक ही संचालित होगी।
  8. गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर रेलसेवा 18 से 25 नवंबर और 4 से 11 दिसंबर तक चूरू से शुरू होगी।

यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी

रेलवे विभाग ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच कर लें। टिकट बुक करने वाले यात्री रेलवे की वेबसाइट या ऐप से नई जानकारी ले सकते हैं। सब-वे निर्माण पूरा होने के बाद सभी ट्रेनें अपने नियमित रूट पर बहाल कर दी जाएंगी।

Tags:

About The Author

Saloni Yadav Picture

हरियाणा की खबरों की ‘मास्टरकी’ सलोनी यादव | 8 साल से जमीनी हकीकत को बेबाकी से आपके सामने ला रही हूँ। न खौफ, न खफा… बस सच, तथ्य और थोड़ा सा हरियाणवी तड़का! जो दिखता है वो बताती हूँ, जो छुपाया जाता है वो खोज निकालती हूँ। हरियाणा की धड़कन से सीधी कनेक्टेड पत्रकार।