हरियाणा में कड़ाके की ठंड की आहट, फरीदाबाद में पारा गिरा 9 डिग्री तक! अगले हफ्ते और गिरेगा तापमान

Haryana News: उत्तर भारत में सर्दी अब तेज़ी से बढ़ रही है। हरियाणा के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने ठंड में और गिरावट का पूर्वानुमान जताया है।

हरियाणा में कड़ाके की ठंड की आहट, फरीदाबाद में पारा गिरा 9 डिग्री तक! अगले हफ्ते और गिरेगा तापमान

Haryana News: उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है और इसका असर हरियाणा में भी साफ नजर आ रहा है। सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाएं चुभने लगी हैं जबकि रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। करनाल, हिसार, महेंद्रगढ़ और नारनौल जैसे शहरों में अब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। फिलहाल 18 नवंबर तक आसमान साफ और हवाएं सूखी रहने की संभावना है जिससे रातें और ठंडी होंगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 19 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाने की संभावना है। हालांकि इससे रात के तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है लेकिन दिन के समय ठंड और महसूस होगी।

कृषि मौसम विशेषज्ञ की किसानों को सलाह 

उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हवा में ठंडक और बढ़ा सकती हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है जिसका असर हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भी दिखाई दे सकता है। कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अब गेहूं की बुआई में देर न करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस मौसम में सरसों की फसल पर रोगों का खतरा बढ़ जाता है इसलिए किसान कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेकर समय पर दवा का छिड़काव करें। इससे फसल को नुकसान से बचाया जा सकेगा।

Severe cold weather grips Haryana, with temperatures dropping to 9 degrees in Faridabad! Temperatures are expected to drop further next week.
हरियाणा में कड़ाके की ठंड की आहट, फरीदाबाद में पारा गिरा 9 डिग्री तक! अगले हफ्ते और गिरेगा तापमान

फरीदाबाद में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री

फरीदाबाद में पिछले 24 घंटों में हल्की धूप तो रही लेकिन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार यहां रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से कम है। 16 से 21 नवंबर के बीच ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भी इसी तरह का मौसम रहेगा।

इसको भी पढ़ें: नूंह को मिली 54 साल पुरानी सौगात! दिल्ली-अलवर के बीच नई रेल लाइन का काम शुरू, 2028 तक ट्रेनें दौड़ेंगी

आपको बता दें की मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है इसलिए लोगों को सुबह-शाम सतर्क रहने और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल बढ़ाने की सलाह दी गई है। किसानों को भी अपनी फसलों को ओस और रोगों से बचाने के लिए सतर्क रहना होगा। वैसे भी अब आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में ठण्ड का प्रकोप अधिक रहने वाला है जिसके चलते किसानों को तो सतर्क रहने की जरुरत है ही साथ में लोगों को भी ठण्ड से बचाव करना होगा। 

इसको भी पढ़ें: हरियाणा में कांग्रेस का भाजपा पर हमला: ‘वोट चोरी से बनी सरकार, जनता करेगी जवाब

Tags:

About The Author

Saloni Yadav Picture

हरियाणा की खबरों की ‘मास्टरकी’ सलोनी यादव | 8 साल से जमीनी हकीकत को बेबाकी से आपके सामने ला रही हूँ। न खौफ, न खफा… बस सच, तथ्य और थोड़ा सा हरियाणवी तड़का! जो दिखता है वो बताती हूँ, जो छुपाया जाता है वो खोज निकालती हूँ। हरियाणा की धड़कन से सीधी कनेक्टेड पत्रकार।